How to make video on Mitron app- मित्रों ऐप पर वीडियो कैसे बनाएं

भारतीय Short Video App Mitron

जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में Tiktok समेत और 58 Chainese apps को भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों की वजह से बैन कर दिया है। भारत सरकार ने इन ऐप्स को बैन करने के पीछे जो वजह बताई है वह वजह यह है कि यह चाईनीज ऐप्स आपके फोन से आपका पर्सनल डाटा चोरी करते थे। आपका डाटा चोरी करके यह डाटा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को बेच दिया जाता था। 
Mitron-app-kya-hai
Tiktok के भारत में बैन होने के बाद इस ऐप के विकल्प ढूंढने जा रहे थे। इस रेस में अभी तक Mitron App सबसे आगे चल रहा है। इस ऐप को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। Mitron App को Tiktok के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सभी Tiktok Star इस ऐप पर Move कर सकते हैं। हालांकि  Mitron App को एक दूसरे भारतीय ऐप Roposo से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Roposo App भी Tiktok App के विकल्प के रूप में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। या तो समय ही बताएगा कि Mitron App और Roposo App में से कौन सा App आगे निकलता है। अभी तक तो  Mitron App को ही लोगों का प्यार ज्यादा मिल रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

Mitron App पर Account कैसे बनाएं।

Mitron App को डाउनलोड करने की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। इस ऐप को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। Mitron चीनी ऐप TikTok के एक विकल्प के रूप में सामने आया है। इस वक्त Mitron ऐप तो चीनी विरोधी भावना का जबरदस्त फायदा हो रहा है।

हालांकि इस ऐप की कमियों को खत्म करने के बाद दोबारा प्ले स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है और इसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है। मित्रों कंपनी के सीईओ शिवांक अग्रवाल ने अपने प्रेस नोट में इस बात का ऐलान किया है।

सेक्शन 1: Mitron App को डाउनलोड करके यूज़ करने का स्टेप्स

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर और आईओएस सर्च पर जाकर Mitron Shopkiller Ecommerce को सर्च करें...

स्टेप 2: इंस्टॉल करके इस ऐप को ओपन करें...

स्टेप 3: प्रोफाइल बटन पर क्लिक करें और फेसबुक और गूगल के जरिए लॉग इन करें..

इसके बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा। उसके बाद आप अपने प्रोफाइल में फॉलोवर्स और हर्ट्स के नंबर्स को देख सकते हैं। आप इसमें उन लोगों को भी देख सकते हैं, जिन्होंने आपको फॉलो किया है।

स्टेप 4: डाउनलोड करने के बाद आप वीडियो लाइब्रेरी को एक्सेस कर सकते हैं, और स्क्रोल करके अलग-अलग वीडियो को देख सकते हैं।

Mitron App  पर Video Post कैसे करें।

सेक्शन 2: वीडियो बनाकर पोस्ट करने का तरीका

स्टेप 1: वीडियो बटन पर क्लिक करें और वीडियो क्रिएट करें।

स्टेप 2: अब प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा में से किसी एक को चुनिए।

स्टेप 3: म्यूज़िक बटन को क्लिक करें और उसमें साउंड जोड़े।

स्टेप 4: प्रेस और होल्ड करके रिकॉर्ड बटन को दबाएं और एक वीडियो शूट करें। इसके अलावा अगर आपके फोन में पहले से भी कोई वीडियो है तो आप उसे भी सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार वीडियो अपलोड होने के बाद आप वीडियो को देख सकते हैं।

स्टेप 5: अपने वीडियो के लिए आपको कुछ डिस्क्रिप्शन डालना होगा।

स्टेप 6: अब आप चेक बटन पर क्लिक करके वीडियो को पोस्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- 



Post a Comment

1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

Previous Post Next Post