Top 15 Free Action Games List | बेस्ट एंड्रॉयड एक्शन गेम

Top 10 Mobile Action Games List

आजकल के बच्चे Action Games के दीवाने हो रहे हैं अब ये Game's सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं रह गई है, आजकल नौजवान भी Action Games को खेलना पसंद कर रहे हैं। Pubg , Free Fire Call Of Duty और Fortnite जैसी गेमों के आने के बाद तो लोग एक्शन गेम्स के दीवाने हो गए हैं और गेम खेलने का अनुभव ही बदल गया। लोग घंटो घंटो बैठकर इन Game's को खेलते रहते हैं। कभी एक ऐसा समय भी था। जब लोग Candy Crush के दीवाने हुआ करते थे।

पर समय के साथ साथ गेम खेलने का भी अंदाज बदल गया और Candy Crush , Angry Birds Temple Run2 और Subway Surfers जैसी Game's की जगह Action Games ने ले ली।एक्शन गेम्स की लोकप्रियता को देखते हुए कई कंपनियां एक्शन गेम्स डेवलप करने में लगी हुई है।  हर डेवलपर कम्पनी दूसरी डेवलपर कंपनी से अच्छे से अच्छा एक्शन गेम्स बनाने में लगी हुई हैं। Action Games को लेकर कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है।

आज के समय में Action Games आपको सिर्फ एंड्राइड पर ही नहीं बल्कि हर प्लेटफार्म पर मिल जाएंगे। गूगल प्ले स्टोर पर आज के समय में इतने ही ज्यादा Action Games उपलब्ध है कि हम चुन नहीं पाते हैं कि कौन सी गेम कैसी है उसके Graphics कैसे हैं। क्या ये एक्शन गेम मेरे लिए सही है। इसलिए आज मैं आपके लिए Top 10 Action Games की लिस्ट लेकर आया हूं। आप यहां इन गेम्स के बारे में पढ़कर आसानी से तय कर सकते हैं कि कौन सी गेम आपके लिए सही रहेगी। 

Pubg-mobile-Android
1. Pubg :


Play Store Ratings 4.4/5

Pubg Game का पूरा नाम Player Unknown's Battle Grounds गेम के अंदर में सौ लोग पैराशूट से एक द्वीप में उतरकर कई प्रकार के हथियारों को ढूंढकर स्वयं को बचाते हुए दूसरों को मारते हैं, जिसमें सुरक्षित क्षेत्र के गोलक में रहकर ही खेलना होता है। वह भी धीरे धीरे छोटा होता जाता है ताकि जीवित खिलाड़ी एक दूसरे के आमने सामने हो सकें। जो खिलाड़ी या टीम अंत तक खड़ा रहता है वह ही विजयी होता है। Pubg कभी ना खत्म होने वाली Action Game है।

यह एक Multiplayer Game है। इस Game में आप कपड़े , वेशभूषा, हथियार सब बदल सकते हैं। इस गेम को Pubg Corporation ने Develope किया है।Tencent Games ने इस गेम के Android Mobile Version को Published किया है । पब्जी के Producer Kim Chang-han है। यह गेम आप को Microsoft windows, Android, iOS, Xbox one, PlayStation4, Stadia, इस गेम को 20 दिसंबर 2017 को रिलीज किया गया था। 

Call-of-duty
2. Call of duty :


Play Store - 4.5/ 5

Call of duty एक Free Android Mobile Shooter Game है। इस गेम को TiMi Studios और Activision ने Developed किया गया है। इस गेम को 1 अक्टूबर 2019 को रिलीज किया गया था। इस गेम को 250 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस गेम ने जून 2020 तक 327 US Dollers की कमाई कर ली हैं। यह गेम एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। Pubg के बाद सबसे ज्यादा खेला जाने वाला बन गया है ये। इस गेम अब तक 100 Million से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। 

 
3. Brawl Stars


Play Store Ratings 4.2/5

Brawl Stars' एक एक्शन गेम है। यह भी Battleground बेस पर आधारित गेम है।  Brawl Stars' Supercell Company द्वारा Developed की गई है। यह गेम एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इस गेम को 12 दिसंबर 2018 में रिलीज किया गया था। यह एक मल्टीप्लेयर गेम है। ऊपर की दोनों गेम्स की तरह यह भी इंटरनेट से चलती है और इस गेम को एक अधिक लोग एक साथ खेल सकते हैं। इस गेम को अब तक 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। 

Top-10-Action-Games
4. Into The Dead 2 : Zombie Survival


Play Store Ratings 4.3/5

इस गेम में आप हथियारों के साथ मैदान में उतरते हैं। और खुद को बचाने के लिए Zombies को आप को मारना पड़ता है। Zombies से बचने के लिए आप को भागना पड़ता है। गेम को खेलते हुए आप रोमांचित हो जाते हैं। इस गेम को pikpok ने Develope किया है। ये गेम एंड्रॉयड आईओएस विंडो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ये एक एक्शन सर्वाइवर और हॉरर गेम है। इस गेम को 20 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। प्लेस्टोर पर यह गेम 1.2 जीबी की है।

Fortnite-Android-free-games
5. Free Fire


Play Store Ratings - 4.1/ 5

Free Fire Game को Greena Free Fire के नाम से भी जाना जाता है। एक्शन-एडवेंचर बैटल रोयाल गेम है जो मोबाइल के लिए उपलब्ध है, जिसे 111dots Studio द्वारा विकसित किया गया है और गारिना द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह खेल 20 नवंबर, 2017 को बीटा-रिलीज़ किया गया था और 4 दिसंबर, 2017 को आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड और आईओएस के लिए जारी किया गया था। इस मोबाइल गेम को 500 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका हैं। खेल में पचास से अधिक खिलाड़ी होते हैं, जो दूसरे खिलाड़ियों को मारने के लिए हथियारों और उपकरणों की तलाश में एक द्वीप पर पैराशूट से गिरते हैं। खिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों को मारकर जीतना होता है। जो जीतता है उसे बुयाह (BOOYAH) दिया जाता है।

6. Modern Combat : eSports FPS


Play Store Ratings - 4.1/ 5

Modern Combat 5, जिसे Modern Combat 5 Blackout के नाम से भी जाना जाता है। यह इस गेम का अपडेटेड वर्जन है। Modern Combat 5 Blackout Bucharest द्वारा Developed और Gameloft द्वारा Published किया गया है। यह मॉडर्न कॉम्बैट  की पांचवीं सीरीज है और मॉडर्न कॉम्बैट 4: ज़ीरो आवर की अगली कड़ी है।  यह 24 जुलाई 2014 को आईओएस, एंड्रॉइड, विंडोज फोन 8, विंडोज 8.1 और ब्लैकबेरी 10 के लिए 24 अक्टूबर, 2018 को स्टीम के लिए और 14 फरवरी, 2019 को निंटेंडो स्विच के लिए जारी किया गया था। यह श्रृंखला का पहला गेम है।  Gameloft बुखारेस्ट द्वारा विकसित किया गया है।

Fortnite-Battle -Royal
7.Fortnite : Battle Royal

Fortnite आधुनिक जमाने की आधुनिक गेम है। इस गेम का बेस Battleground है। इस गेम में आप लड़ाई के मैदान में उतरते और आप को‌ खुद को बचाने के लिए दूसरों को मारना पड़ता है। यह गेम बहुत ही क्रिएटिव है। इस गेम को Epic Game ने Develope किया है।  यहां गेम तीन अलग-अलग गेम मोड वर्जन में उपलब्ध है। पहला Fortnite :Save the World दूसरा Fortnite Battle Royal और तीसरा Fortnite Creative है। इसके तीनों गेम बहुत ही ज्यादा अच्छे हैं। इसकी ग्राफिक्स भी काफी शानदार है। इस गेम को पहली बार 2017 में रिलीज किया गया था। यह गेम एंड्रॉयड, आईओएस, विंडो, प्लेस्टेशन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है।

Android-action-games-list
8.Brothers in Arm's 3:


Play Store Ratings 4.3/5

इस गेम की ग्राफिक्स कुछ इस प्रकार से है कि जैसा लगता है कि आप विश्व युद्ध के मैदान में उतरे हुए हैं। आप विश्व युद्ध में भाग ले रहे हैं। या गेम भी कुछ ऐसा ही अनुभव कराती है। यहां पर आपके करने के लिए बहुत सारा एक्शन होता है। सिंगल मोड में भी यह गेम के एक बेहतरीन अनुभव कराती है। पर इस गेम का असली मजा तो मल्टीप्लेयर मोड में ही आता है। यह गेम Gameloft द्वारा Developed की गई है। यह brothers in arms की तीसरी सीरीज है। इस गेम को Gameloft द्वारा Published किया गया है। यह गेम एंड्रॉयड,आईओएस, विंडो और फोन के लिए उपलब्ध हैं। 

Best-android-Action-Games

9. Zombie Frontier 3: Sniper FPS



Play Store Ratings 4.0/5

अगर आप एक्शन पैक फर्स्ट पर्सन शूटर है तो आप Zombie Frontier 3 Game को मिस नहीं कर सकते हैं। यह गेम एक्शन से भरपूर है। गेम में आप को Zombies के खतरनाक अटैक से खुद को बचाना होता है। इस के लिए आप को गेम में खतरनाक हथियार मिलते हैं। अब तक आपने बहुत सारी गेम्स में बंदूकों का इस्तेमाल किया होगा। पर इस गेम में आपको राॅकेट लांचर्स जैसे खतरनाक हथियार मिलते हैं। अगर आप गेम में हिंसा को पसंद करते हैं तो ही आप इस गेम को खेलें। इस गेम में आपको AK-47 , AK-56 जैसी गन मिलते हैं। जिससे आप को Zombies को शूट करना होता है। यहां आप एक Sniper की तरह Zombies को Shoot करते हैं। इस गेम में आपको बहुत ही शक्तिशाली हथियार मिलते जिससे आप Zombie के अड्डों पर कहर बरपा पाते हैं। यह गेम एंड्रॉयड आईओएस, विंडो, प्लेस्टेशन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। 
 
Best-action-games-list

10. Mortal Kombat 11



Play Store Ratings 4.2/5

Mortal Kombat America की बहुत ही पाॅपलर गेम है। इस गेम का सबसे पहला संस्करण 1995 में आया था। इस गेम का लेटेस्ट वर्जन 2019 में Mortal Kombat 11 आया था। यह गेम दुनिया भर की सभी सभी प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।  अब तक आपने बहुत सारी गेम्स में बंदूकों का इस्तेमाल किया होगा। पर इस गेम में आपको राॅकेट लांचर्स जैसे खतरनाक हथियार मिलते हैं। अगर आप गेम में हिंसा को पसंद करते हैं तो ही आप इस गेम को खेलें। इस गेम में  आपको AK-47 , AK-56 जैसी गन मिलते हैं। जो आप के गेम खेलने के अनुभव को और मजेदार बनाते हैं। इस की ग्राफिक्स भीी काफ़ी शानदार है। शानदार ग्राफिक्सस होने  के कारण इस गेम में आपको सारी चीजें असली जैसी लगती है।



Post a Comment

1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

Previous Post Next Post