सीएनसी और वीएमसी मशीन में क्या अंतर होता है - What is the difference between a CNC and VMC machine

CNC और Vmc मशीन  क्या ‌होता है।

CNC-media
अगर आप इंडस्ट्री में काम करते हैं तो आप CNC और VMC मशीनों के बारे में तो जानते ही होंगे। कई बार लोग CNC और VMC मशीनों को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। कि CNC किसे कहते हैं और वीएमसी किसे कहते हैं। कई ऑपरेटर CNC और VMC के बीच के अंतर को नहीं समझ पाते हैं। तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपके सारे  डाउट क्लियर करूंगा कि सीएनसी और VMC मेंं क्या अंतर होता है।

CNC T.C मशीन लेथ मशीन जो कि मैनुअली हैंडल की जाती थी उसे देखकर बनाई गई थी। T.C Machine ऑटोमेटिक मूव करती है। पर कई ऐसे ऑपरेशन थे जो वर्क पीस पर अभी भी नहीं किए जा सकते थे सीएनसी मशीन में। VMC मशीन CNC मशीन का ही अपडेटेड वर्जन है। सीएनसी मशीन होरिजेंटल बेस पर काम करती है। जबकि VMC मशीन वर्टिकल बेस पर काम करती है। 

CNC और VMC Machine में Axis का फर्क

VMC
CNC Machine में दो Axis X ,Z होते हैं। CNC मशीन में Z आगे पीछे और X ऊपर नीचे होता है। VMC Machine मे 3 एक्सेस X,Y,Z होते हैं। VMC Machine में X दाएं और बाएं होता है। Z आगे पीछे होता है। और Y नीचे होता है। बीएमसी मशीन में जरूरत के मुताबिक 2-axis और जोड़े जा सकते हैं। सीएनसी मशीन में सिर्फ Center में ही Drilling की जा सकती है जबकि बीएमसी मशीन में Workpiece पर कहीं पर भी Drilling की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :-



CNC और Vmc दोनों ही कंप्यूटराइज मशीन होती हैं। दोनों के काम काफी हद तक अलग-अलग होते हैं। वीएमसी  सीएनसी का ही अपडेट माॅडल है। हर इंडस्ट्रीज अपनी जरूरत के हिसाब से इन मशीनों का उपयोग करते हैं। कई ऐसी इंडस्ट्री होती है जहां सिर्फ CNC मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाता है वहीं कुछ ऐसी इंडस्ट्री भी होती है।

जहां पर सिर्फ वीएमसी मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। तो कुछ ऐसी इंडस्ट्री भी होती है जहां CNC और VMC दोनों ही मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। हर कंपनी अपनी प्रोडक्शन और कंपनी में बनने वाले Parts के अनुसार इन मशीनों का चयन करती हैं। क्योंकि दोनों ही मशीनें में अलग-अलग तरह के Spare parts, Auto Parts बनाए जा सकते हैं। CNC और VMC के अलावा भी बहुत सारी ऐसी कंप्यूटराइज मशीनें हैं जो आजकल इंडस्ट्रीज में यूज होती हैं। जैसे VTL और HMC इन मशीनों के बारे में मैं अपने आने वाले आर्टिकल में बताऊंगा।
यह भी पढ़ें :- 



Post a Comment

1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

Previous Post Next Post